फ्रांस के कई शहरों में, लोगों ने सड़कों पर उतरकर सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया।दो हज़ार से ज़्यादा लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया, हिंसा के दौरान एक व्यक्ति की मौत हुई।

गृह मंत्री लोरेंट नुनेज़ ने सोशल मीडिया के ज़रिए हालात को लेकर अपनी चिंता जाहिर की।

उन्होंने कहा, विरोध का अधिकार जरूरी है लेकिन हिंसा और तोड़फोड़ किसी तरह भी जायज़ नहीं।बहुत सारे दुकानों को भारी नुकसान पहुँचा, पेरिस और लिमोज शहर में ऐतिहासिक इमारतें जलीं।

छह सौ से अधिक पुलिसकर्मी, दमकलकर्मी, और जाँडार्म घायल हुए, स्थिति अब भी तनावपूर्ण बनी है।विपक्ष ने गृह मंत्री से इस्तीफे की माँग की जबकि प्रदर्शनकारी शिक्षा सुधार की मांग कर रहे हैं।