स्पेन की राजधानी मैड्रिड में हज़ार से अधिक भेड़ें सड़कों पर चलते हुए नज़र आईं।मध्यकालीन परंपरा ‘त्राशुमांथिया’ उत्सव के तहत भेड़ों ने शहरी गलियों का माहौल बदल दिया।
हर साल शरद ऋतु में स्थानीय लोग और सैकड़ों पर्यटक इस दृश्य का आनंद लेते हैं।
कारों की आवाज़ें मद्धिम हुईं, अब सड़कों पर सिर्फ भेड़ों के मिमियाने की गूंज सुनाई देती है।क़रीब चार घंटे चले समारोह में बच्चों और बुज़ुर्गों ने भी उत्साह से भाग लिया।
भेड़ों की वापसी, पशुपालन को बढ़ावा देने, पारिस्थितिकी संतुलन और चरवाहों के सम्मान को दर्शाती है।यह परंपरा उन्नीस सौ चौरानवे से सांस्कृतिक धरोहर के रूप में आधिकारिक मान्यता प्राप्त कर चुकी है।
