डब्ल्यूएमओ महासचिव सैलस्टे साओलो ने जिनेवा से गंभीर एल नीनो की चेतावनी जारी की।संयुक्त राष्ट्र के टॉम फ्लेचर ने कहा, दुनिया में एल नीनो की वजह से संकट बढ़ सकता है।
नये मौसमी पूर्वानुमान के अनुसार एल नीनो वर्ष दो हज़ार छब्बीस के अंत तक चरम पर पहुंचेगा।
ट्रॉपिकल पैसिफिक क्षेत्र में समुद्र सतह तापमान सामान्य से तीन दशमलव आठ डिग्री ऊपर जा सकता।एल नीनो के कारण कहीं सूखा, कहीं तेज बारिश और बाढ़ की संभावना व्यक्त की गई है।
वैज्ञानिक आंकड़े, पूर्वानुमान एवं त्वरित चेतावनी प्रणालियां जीवन रक्षा व रोज़गार के लिए आवश्यक बताई गईं।डब्ल्यूएमओ और संयुक्त राष्ट्र ने त्वरित सहायता के लिए ग्यारह देशों को विशिष्ट निधि भेजी।
