फ्रांस के दक्षिणपूर्वी हिस्से में तेज़ बारिश के कारण जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो गया।मौसम विभाग ने गार्ड, वार और अन्य छह ज़िलों में बारिश को लेकर चेतावनी जारी कर दी।
वॉर और गार्ड ज़िले में नारंगी अलर्ट बरकरार है, जबकि होट-कोर्स में लाल अलर्ट लगाया गया।
बूश-डु-रों में रातभर भारी बारिश और तूफ़ान से मार्से की ट्राम सेवा ठप हो गई।शहर की मेट्रो लाइन दो के 'नेशनल' स्टेशन में पानी भरने से संचालन बंद रहा।
सेंट-चामास में सड़कों पर पानी भर गया, कई दुकानें भारी क्षति के चलते बंद हो गई।गार्ड ज़िले में ए नौ हाइवे पर ट्रैफिक रोक दिया गया, वाहनों की लम्बी कतारी लग गई।
