संयुक्त राष्ट्र महासचिव गुटेरेस ने कहा फिलिस्तीन क्षेत्रों की स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण से बाहर है।सरकारी सोशल मीडिया पोस्ट में गुटेरेस ने गंभीर मानवीय और सुरक्षा संकट का उल्लेख खुले तौर पर किया।
गुटेरेस ने कहा, ग़ाज़ा में ज़रूरी सहायता अब भी इज़राइल द्वारा गंभीर रूप से सीमित की जा रही।
पश्चिमी तट पर फिलिस्तीनियों पर इज़रायली निवासियों द्वारा रोज़ नए हमलों की घटनाएँ सामने आ रही।उन्होंने यह भी स्पष्ट किया, मीडिया प्रतिनिधि और कूटनीतिक अधिकारी हमलों के निशाने पर आ रहे हैं।
गुटेरेस बोले, टिकाऊ और विश्वसनीय राजनीतिक रास्ता तय करना इस संकट को समाप्त करने का तरीका है।उन्होंने दो राष्ट्रों के समाधान पर ज़ोर दिया, ताकि दोनों देश शांति और सुरक्षा के साथ रहें।
