खगोलविदों ने सौरमंडल के बाहर सात विशाल गैस ग्रहों में शक्तिशाली हवाएँ खोज निकालीं।कुछ ग्रहों पर पच्चीस हज़ार किलोमीटर प्रतिघंटा से अधिक रफ्तार तक हवाएँ पहुँच रहीं हैं।

यह रफ्तार पृथ्वी पर अब तक दर्ज सबसे तेज़ हवाओं की तुलना में कई गुना अधिक है।

वैज्ञानिकों के शोध से स्पष्ट हुआ कि ग्रहों के चुंबकीय क्षेत्र हवाओं की गति प्रभावित करते हैं।जिन ग्रहों की सतह गरम है, वहाँ हवाएँ अपेक्षाकृत धीमी गति से बहती पाई गई हैं।

मजबूत चुंबकीय क्षेत्र हवाओं को धीमा करके इन ग्रहों पर विशेष हालात पैदा करते हैं।वैज्ञानिकों का अनुमान है कि इन ग्रहों पर रंगीन और चमकीले ध्रुवीय प्रकाश बन सकते हैं।