यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर ज़ेलेंस्की ने एयरलाइन कंपनियों को गंभीर चेतावनी जारी की है।उन्होंने सोशल मीडिया पर साझा वीडियो संदेश में रूस के हवाई क्षेत्र को असुरक्षित घोषित कर दिया।
ज़ेलेंस्की बोले, यूक्रेनी ड्रोन हमलों में जल्द तेज़ी आएगी, जिससे हालात और बिगड़ेंगे।
उन्होंने विशेष रूप से एयरलाइन कंपनियों, बीमा कंपनियों और बड़े हवाई अड्डों को सचेत किया।ज़ेलेंस्की ने कहा, रूस की हवाई सीमा में ड्रोन इतनी संख्या में उड़ान भरेंगे कि खतरा बढ़ेगा।
उन्होंने कहा, मॉस्को एवं सेंट पीटर्सबर्ग की उड़ानों के लिए चेतावनियाँ गंभीरता से लें।ज़ेलेंस्की बोले, रूस के हवाई क्षेत्र में सुरक्षित सफर अब संभव नहीं है, सावधानी बरतनी चाहिए।
