फ्रांस ने पंद्रह वर्ष से कम बच्चों की सोशल मीडिया पर रोक लगाने वाला कानून पारित किया।फ्रांसीसी संसद ने कड़े बहुमत से यह कानून मंज़ूर किया, बहस कई महीनों तक चली।
अब सोशल मीडिया प्लेटफार्मों को आयु सत्यापन की व्यवस्था लागू करना अनिवार्य होगा।
एक सितंबर से पंद्रह वर्ष से कम बच्चों के लिए सोशल मीडिया खाता खोलना प्रतिबंधित रहेगा।पहले से खुले ऐसे खातों को चार महीने के अंदर बंद करने की जिम्मेदारी तय की गई।
राष्ट्रपति मैक्रों ने संतुलित डिजिटल सुरक्षा के लिए इसे अहम कदम बताया, सांसदों को धन्यवाद दिया।फ्रांस, यूरोपीय संघ में पहला देश, जिसने बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर आयु सीमा लागू की।
