जर्मनी में अप्रवासी श्रमिकों की क्षमता पर अनुसंधान से चौंकाने वाले आंकड़े सामने आए हैं।अधिसंख्य अप्रवासी सहायक पदों पर काम करते हैं, योग्यजन अपनी पढ़ाई के अनुसार नौकरी नहीं पाते।

खास तौर पर सफाई, खाद्य उत्पाद और वृद्ध देखभाल क्षेत्रों में अप्रवासियों की भागीदारी काफी ज्यादा है।

बर्टेल्समैन फाउंडेशन ने कहा- श्रमिकों के बेहतर समावेशन से टैक्स राजस्व और सामाजिक सुरक्षा बढ़ती है।रिपोर्ट के अनुसार, अप्रवासी महिलाओं की नौकरी दरें, जर्मन महिलाओं से कहीं कम दर्ज की गई हैं।

स्थानीय भाषा का ज्ञान जॉब पाने में अहम है, इसकी कमी मुख्य बाधा के रूप में सामने आई।ब्यूरोक्रेसी, डिग्री की मान्यता में विलंब और वीजा अनिश्चितता से रोजगार प्रयासों में रुकावट आती है।